हिमालय प्रहरी

साइबर ठग ने फैक्ट्री कर्मी के खाते से उड़ाए ₹1 लाख

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। साइबर ठग ने एक फैक्ट्री कर्मी के साथ ओटीपी पासवर्ड पूछकर ₹1 लाख रुपए की ठगी कर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है।

आईटीआई थाना क्षेत्र के हेमपुर इस्माइल निवासी मुन्नालाल ने पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि उसका बैंक ऑफ बड़ौदा निकट महाराणा प्रताप चौक काशीपुर में बचत खाता है। कुछ दिन पूर्व उसके उसके खाते से ₹500 कट गए थे। जिस पर उसने कस्टमर केयर पर फोन मिलाया था और पैसे वापस करने की बात कही थी। जिसके बाद उसके फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसने कहा कि मैं बैंक से बोल रहा हूं और जो मैं पूछूंगा आप वह सब बताते रहना। आपके पैसे वापस आ जाएंगे। जिस पर मुन्नालाल ने उस व्यक्ति को सब कुछ बता दिया। इस दौरान उसके खाते से साइबर ठग ने ₹1 लाख उड़ा दिया। आईटीआई थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है।

Exit mobile version