बिहार पुलिस ने बांका में साली और जीजा को पकड़ लिया है। दोनों झारखंड से बिहार आ रहे थे। दोनों स्कूटी से आ रहे थे। साली स्कूटी चला रही थी।
बिहार सीमा में प्रवेश करने पर बांका में पुलिस ने स्कूटी की जांच की। पुलिस को डिक्की से शराब मिला। कड़ी पूछताछ के बाद पता चला कि दोनों साली और जीजा हैं। बांका के रजौन के रहने वाले हैं।
जानकारी के अनुसार, तीन लीटर शराब के साथ जीजा एवं साली को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि वाहन जांच के दौरान मुख्य मार्ग पर डहुआ के पास झारखंड की तरफ से आ रही एक स्कूटी वाहन की जांच की गई। जिसमें जांच के दौरान तीन लीटर शराब जब्त की गई है। मौके पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसकी पहचान रजौन निवासी मनोज पासवान एवं बांका की पूनम कुमारी के रूप में हुई है। मामले में पुलिस केस दर्ज कर शराब तस्कर को जेल भेजा जा रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें