राजू अनेजा , लालकुआं कोतवाली में अपना पदभार ग्रहण करने के बाद सीओ शांतनु पाराशर ने साल के पहले दिन ही 32 लाख रुपए की स्मैक के साथ अंतर्जातीय तस्कर को गिरफ्तार कर क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वाले सौदागरों में जबरदस्त दहशत पैदा कर दी है। इससे पूर्व भी पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पाराशर लाल कुआं में नशे के खिलाफ अपना रौद्र रूप दिखा चुके हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा पूरे जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत नवनियुक्त क्षेत्राधिकारी शांतनु पाराशर के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम एवं एसओजी की टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए सुभाष नगर बैरियर के पास सघन चेकिंग अभियान के दौरान यूपी से भारी मात्रा में अवैध रूप से लाई जा रही स्मैक के साथ एक तस्कर को मो0सा0 नं0 UP-25AD-7291 के साथ
गिरफ्तार किया है पूछताछ के दौरान उक्त तस्कर ने अपना नाम शेर सिंह पुत्र डोरी लाल निवासी धनेती खरकपुर (पक्की कुईयां) पो0 सूदनपुर थाना-अलीगंज, जिला-बरेली, उ0प्र0 बताया पुलिस टीम ने उक्त तस्कर के पास से 316 ग्राम स्मैक बरामद की इस दौरान सीओ शांतनु पाराशर ने बताया कि पकड़ा गया तस्कर पेशेवर अपराधी है जोकि अधिक पैसा कमाने के लालच में नशे की अवैध तस्करी में लिप्त हो गया।
उन्होंने बताया कि उक्त तस्कर स्मैक हेतु प्रयुक्त पदार्थां कट पाउडर व पावर पाउडर को अलग-अलग मात्रा में सप्लायर राम सिंह मौर्या निवासी किनौना, थाना-अलीगंज, जिला बरेली उ0प्र0 वर्तमान निवासी कस्बा ऑवला, थाना ऑवला जिला बरेली से लेकर आता था और दोनो पाउडरो को निश्चित अनुपात में मिलाकर तैयार मिश्रण में अलग से एक कैमिकल मिलाकर स्मैक तैयार करके बैचता था। जिसकी पुलिस को काफी लंबे समय से तलाश थी और आज काफी प्रयास के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस टीम ने उक्त तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। पुलिस टीम में प्रमुख रूप से संजय कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआ,उ0नि0 नन्दन सिंह रावत, प्रभारी एसओजी नैनीता,व0उ0नि0 श्री हरीश पुरी कोतवाली लालकुआ,कानि0 अजय कुमार कोतवाली लालकु,कानि0 बालक गिरी कोतवाली लालकुआं।कानि0 पंकज वर्मा कोतवाली लालकुआ,कानि0 त्रिलोक सिंह, कोतवाली-हल्द्वानी,कानि0 अशोक रावत, थाना-काठगोदाम,कानि0 कुन्दन कठायत, थाना-बनभूलपुरा शामिल रहे