राजू अनेजा, काशीपुर ।
1 जुलाई से पूरे भारत भर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगे प्रतिबंध के बावजूद भी सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कर रहे लोगों पर काशीपुर नगर निगम ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है नगर निगम के अधिकारियों ने काशीपुर बाजार क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक के रूप पॉलीथिन डिस्पोजल गिलास आदि बेच रहे दुकानदारों का चालान कर नगद जुर्माना वसूल किया।
सह नगर आयुक्त आलोक उनियाल के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने बाजार क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक का सामान बेच रहे
85 दुकानदारों का चालान कर ₹31500 जुर्माना वसूल किया इस दौरान व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा और कई दुकानदार अपनी दुकानों में सिंगल यूज प्लास्टिक का सामान हटाने लगे। इस दौरान सह नगर आयुक्त आलोक उनियाल ने बताया कि भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग एवं क्रय विक्रय करने वालों पर नगर निगम द्वारा सख्त कार्यवाही की जा रही है उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक प्रकृति के लिए एक ऐसा धीमा जहर है जो कि धीरे-धीरे हमारे पर्यावरण को खोखला कर रहा है इसलिए हम सभी को मिलकर सिंगल यूज प्लास्टिक को त्याग कर कपड़े के थैले का उपयोग करने की आदत डालनी चाहिए उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से भी बाजार में सामान खरीदने से पूर्व घर से कपड़े का थैला लेकर चलने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि कोई भी सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग एवं क्रय विक्रय करता हुआ पाया गया तो नगर निगम द्वारा उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि अपने घर आंगन के साथ-साथ अपने गली मोहल्ले एवं नगर को सांफ़ व स्वच्छ रखने का आह्वान करते हुए कहा नगर को स्वच्छ रखने में नगर निगम द्वारा चलाई जा रही मुहिम में अपना सहयोग प्रदान करें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें