रुद्रपुर : ड्यूटी के बाद नैनीताल हाइवे पर टेंपाे का इंतजार कर रही युवती के साथ बाइक सवार दो युवकों ने छेड़छाड़ की। युवती ने विरोध करने के साथ जब शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने आरोपितों को दबोच लिया और जमकर पीटा।
बाद में उन्होंने माफी मांगी तो लोगों ने चेतावनी देकर छोड़ दिया। हालांकि इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
सिडकुल में काम करती है पीड़ित युवती
लालकुआं निवासी एक युवती सिडकुल की फैक्ट्री में काम करती है। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम को वह फैक्ट्री से शिफ्ट छूटने के बाद घर के लिए जा रही थी। इसके लिए वह नैनीताल रोड पर टेंपो का इंतजार करने लगी। काफी देर होने के बाद भी टेंपो नहीं मिला।हाइवे किनारे बाइक सवार युवक करने लगे छेड़छाड़
इस बीच वहां बाइक सवार दो युवक पहुंच गए और उससे बातें करने लगे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने विरोध किया तो अभद्रता पर उतर आए। यह देख युवती ने विरोध करने के साथ शोर मचाना शुरू कर दिया।
आसपास के लोगों ने दबोचकर कूटा
युवती का शोर सुनकर आसपास गुजर रहे लोग एकत्र हो गए और दोनों युवकों को दबोच लिया। इस दौरान लोगों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो वह उनसे भी उलझ गए। इससे आक्रोशित लोगों ने उसका पीट दिया। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। बाद में कुछ लोगों ने बीच बचाव किया। इस दौरान आरोपित युवकों ने युवती से माफी मांगी तो लोगों ने उन्हें छोड़ दिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें