हिमालय प्रहरी

सितारगंज : वाहन की चपेट में आकर गुलदार के शावक की मौत, पोस्टमार्टम कराने के बाद हुआ अंतिम संस्कार

खबर शेयर करें -

सितारगंज: उधम सिंह नगर जनपद के सितारगंज में सिडकुल रोड पर अज्ञात वाहन से टकराने से गुलदार के शावक की मौत हो गई. राहगीरों ने शावक का शब देखने पर वन विभाग को सूचना दी. वन विभाग ने शावक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया, उसके बाद शावक का अंतिम संस्कार किया.

बीते कुछ सालों से जंगली जानवरों के रोड पार करते समय सड़क दुर्घटना में मौतों का मामला सामने आ रहे हैं. ताजा मामला सितारगंज में सिसौना-सिडकुल रोड का है. जहां कल आज सुबह गुलदार के एक शावक का शव मिला. सड़क पर शावक का शव देखने पर राहगीरों ने वन विभाग को सूचित किया.

जिस पर बाराकोली वन रेंज के वन कर्मी मौके पर पहुंचे. उन्होंने शावक के शव को अपने कब्जे में ले लिया. वन कर्मियों ने उच्चाधिकारियों को शावक के शव मिलने की सूचना दी. जिस पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर 2 डॉक्टरों के पैनल ने शावक का पोस्टमॉर्टम किया. जिसमें शावक के शरीर के सभी अंग सुरक्षित पाए गए.

वन विभाग के एसडीओ संतोष पंत ने कहा सितारगंज में सिसोना-सिडकुल रोड पर किसी अज्ञात वाहन से टकराने के कारण गुलदार शावक की मौत हो गई. शावक का पोस्टमॉर्टम कराया गया है. जिसमें शावक के सभी अंग सुरक्षित मिले हैं. शावक की उम्र लगभग एक वर्ष है.

Exit mobile version