सितारगंज: उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के सितारगंज में हैरत कर देने वाला मामला सामाने आया है। यहां एक युवक पर वृद्धा ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।

क्षेत्र में बर्तन धोने वाली 65 वर्षीय महिला को बाइक सवार पीलीभीत रोड के खेतों में ले गया। आरोपित ने बुजुर्ग महिला के साथ झोपड़ी में दुष्कर्म किया।
दुष्कर्म के बाद आरोपित युवक वृद्धा को दूसरे स्थान पर ले जाने का प्रयास करने लगा। शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे मजदूरों के आने से पहले ही आरोपित फरार हो गया। मजदूरों ने घायल महिला को यूपी सीमा के गांव तक पहुंचाया। पीड़िता ने पुलिस को आरोपित के खिलाफ तहरीर दी है।
14 अप्रैल की है घटना
शहर के एक वार्ड निवासी 65 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि शादियों में वह बर्तन धोने का काम करती है। 14 अप्रैल की शाम 35 वर्षीय अज्ञात उसके पास पहुंचा। आरोपित ने विरेंद्रनगर टॉवर के पास का पता बताया।
दो महिलाओं के कहने पर गई
आरोपित युवक के साथ उसकी जान-पहचान की दो महिलायें भी थी। जान-पहचान की महिलाओं के कहने पर वह आरोपित अज्ञात युवक के साथ बाइक में सवार होकर चल दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित उसे चीनीमिल क्षेत्र की तरफ बाइक से ले गया।
पंगडंडियों से होते हुये आरोपित ने खेत में बनी एक झोपड़ी के पास बाइक रोक ली। इसके बाद झोपड़ी में आरोपित उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपित ने दुराचार किया।
मजदूरों ने बचाया
दुराचार के बाद बाइक सवार उसे दूसरे स्थान पर ले जाने लगा। उसके शोर मचाने पर आरोपित फरार हो गया। थोड़ी दूर पर खेतों में कर रहे मजदूर मौके पर आ गये। मजदूरों ने उसे जैसे-तैसे सिली कालोनी थाना बहेड़ी बरेली यूपी में निजी डॉक्टर के पास पहुंचाया। चिकित्सक ने उसे चीनीमिल रिश्ते के भाई के पास पहुंचाया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें