हिमालय प्रहरी

सोनिया गांधी के PA पर रेप का आरोप, केस वापस लेने के लिए धमकी मिल रही, जांच अधिकारी भी बदल दिया

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव पर दो महीने पहले रेप का आरोप लगाने वाली महिला का एक वीडियो सामने आया है। इसमें पीड़िता ने पुलिस पर आरोपी को बचाने और और कंप्लेंट वापस लेने के लिए धमकी मिलने का आरोप लगाया है।

एक मिनट 37 सेकेंड के वीडियो में महिला ने कहा, ‘मैं आज बहुत ज्यादा दुखी और परेशान होकर ये वीडियो बना रही हूं। सोनिया गांधी के PA पीपी माधवन ने शादी का झांसा देकर मेरे साथ दुष्कर्म किया। इसकी FIR मैंने उत्तम नगर थाने में दी है। पुलिस उसको लगातार बचाने का प्रयास कर रही है। आज तक मुझसे सबूत नहीं मांगा गया। मेरे केस की जांच अधिकारी (IO) बदल दी गई। मुझे बताया नहीं गया। मेरी चार्जशीट पेश कर दी गई, मुझे बताया नहीं गया।

जुबैर अहमद वकील द्वारा मुझे धमकी दिलाई गई। मुझ पर दबाव बनाया गया कंप्लेट/एफआईआर वापस लेने का। पुलिस पर मुझे बिल्कुल विश्वास नहीं रहा। प्लीज आप लोगों से हाथ जोड़कर रिक्वेस्ट है कि मेरी मदद कीजिए। गुजारिश है आप लोग प्लीज मेरी मदद करिए।’

यह है पूरा मामला
दिल्ली की एक दलित महिला ने सोनिया के निजी सचिव पीपी माधवन के खिलाफ नौकरी और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज करवाया है। 26 जून को दिल्ली के उत्तम नगर थाने में पुलिस ने FIR भी दर्ज की थी। पीड़ित महिला ने FIR में बताया कि उसका पति कांग्रेस कार्यालय में होर्डिंग लगाने का काम करता था। दो साल पहले उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद उसने नौकरी के लिए पीपी माधवन से संपर्क किया। FIR के मुताबिक, 21 जनवरी 2022 को माधवन ने पहली बार महिला को अपने घर पर बुलाया था। माधवन ने उसे बताया कि उनका पत्नी से तलाक हो चुका है। महिला की कई बार माधवन से मुलाकात हुई। इस दौरान कई बार महिला ने अपने साथ जबरदस्ती किए जाने की बात FIR में कही है। महिला का आरोप है कि माधवन ने नौकरी और शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार रेप किया। वहीं,उत्तम नगर थाने में महिला की शिकायत पर माधवन के खिलाफ धारा 376, 506 के तहत केस दर्ज किया था। इधर, आरोपों पर माधवन ने कहा कि वो महिला को जानते हैं, लेकिन आरोप गलत हैं।

Exit mobile version