हिमालय प्रहरी

स्कूटर से टकराई कार, 2 किलोमीटर पीछा करके कार चालक युवक को मारी गोली

खबर शेयर करें -

थाना ब्यास के अंतर्गत बाबा बकाला में कुछ अज्ञात युवकों द्वारा एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान ध्यानीपुर निवासी ऋषि पंत के रूप में हुई। ऋषि पंत अपने दोस्तों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस घर को लौट रहा था रास्ते में अचानक उसकी कार एक स्कूटर से टकरा गई।

स्कूटर से कार टकराने के बाद ऋषभ पंत घबरा गया और कार को भगा ले गया लेकिन मोटरसाइकिल सवा कार के पीछे लग गए। बाइक सवारों ने कार का तकरीबन 2 किलोमीटर तक पीछा किया और कार के ऊपर पांच राऊंड के करीब गोलियां चलाई। इसी दौरान एक गोली कार का शीशा तोडक़र ऋषि बंद के सिर पर जा लगी। गोली चलाने के बाद युवक मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। ऋषि पंत के दोस्तों ने तुरंत उसे एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना के तुरंत बाद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर एसएचओ मुख्त्यार सिंह और डीएसपी हरकिशन सिंह पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पीडि़त परिवार के परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version