नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय के नेतृत्व में नगर निगम कैंपस में एकत्रित हुए क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा नगर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गयी इस दौरान मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय स्वयं बच्चों के साथ भारत माता की जय घोष कर रहे थे। हाथों में झंडा लिए बच्चों में देश के प्रति एक अलग ही जोश दिखाई दे रहा था। नगर निगम कैंपस से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा का समापन उदय राज फील्ड में हुआ इस दौरान मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान बनाए रखना हम सबका सामूहिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस उन वीर शहीदों को स्मरण करने के लिए समर्पित है, जिन्होंने भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है।
इस अवसर पर
मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय ने सभी को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति आदर व सम्मान की शपथ भी ग्रहण करवाई।जिसके बाद नगर निगम सभागार में पर्यावरण पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पर्यावरण को लेकर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के प्रति बच्चे काफी जागरूक दिखाई दे रहे थे। इस अवसर पर नगर निगम के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।