हिमालय प्रहरी

हरफनमौला हरीश रावत : जलेबी बनाने, बंद मक्खन खिलाने के बाद अब बनारस में चाय बनाते नजर आए हरदा

खबर शेयर करें -

‘हरदा’ नाम से लोकप्रिय पूर्व सीएम के चुनाव प्रचार का तरीका उन्हें औरों से अलग करता है. कभी वह पहाड़ी गानों पर जमकर थिरकते नजर आते हैं, तो कभी युवाओं के साथ मस्ती-मजाक करते भी दिख जाते हैं.

पूर्व सीएम हरीश रावत का एक वीडियो सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रहा है. जहां हरीश रावत उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार के दौरान जनता के बीच जाकर जलेबी व बद मक्खन बनाते हुए नजर आए थे, वहीं हरीश रावत यूपी के बनारस में भी इसी रंग में रंगे दिखाई दिए. जहां वो कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए डोर टू डोर कैंपेन करते नजर आए. इस दौरान हरीश रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में चाय बनाते दिखाई दिए और कार्यकर्ताओं को चाय भी पिलाई. हरीश रावत 10 रुपये की चाय-चाय बोलते हुए कार्यकर्ताओं को चाय पिलाई. हरीश रावत बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद पूर्व दुर्गाकुंड मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की. इसके बाद संकटमोचन मंदिर में भी दर्शन पूजन किया.

पूर्व में भी लालकुआं से नामांकन करने के बाद चुनाव प्रचार के दौरान हरीश रावत एक कबड्डी प्रतियोगिता में युवाओं के साथ इस खेल में हल्के-फुल्के अंदाज में हाथ आजमाते नजर आए. वहीं हल्द्वानी से कांग्रेस उम्मीदवार सुमित हृदयेश के लिए वोट मांगते हुए हरदा बाजार में जलेबी बनाते और बेचते हुए भी दिखे.

कुछ समय पहले ही हरीश रावत एक चाय की दुकान पर रुके, जहां उन्होंने बन मक्खन बनाते और वहां मौजूद लोगों को बन मक्खन खिलाते हुए नजर आए थे.

अपने इस तरह के मिजाज के लिये पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पूरे उत्तराखंड के साथ ही देश मे काफी मशहूर है, कभी वह जलेबी बनाते हुए नजर आते हैं तो कभी चाय तो कभी टिक्की अपने इस तरह के अंदाज से ही वो अक्सर सोशल मीडिया से लेकर राजनीति में सुर्खियां बटोरते हैं।

Exit mobile version