उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि केंद्रीय ईडी अब सीबीआई की तरह काम कर भाजपा सरकार के खिलाफ बोलने वाले नेताओं का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में लोकतंत्र को बचाने के लिए आगामी सात अगस्त को मुख्यमंत्री आवास के सामने धरना देगे।
गुरुवार को देहरादून से दिल्ली जाते समय अपने पारिवारिक मित्र मौ. मुजतबा एडवोकेट के आग्रह पर रुके कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सरकार हरिद्वार में पंचायत चुनाव न कराकर पंचायती लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है।
कहा कि आगामी सात अगस्त को हरिद्वार में लोकतंत्र को बचाने के लिए मुख्यमंत्री आवास के सामने धरने पर बैठेगे। कहा कि सरकार बेरोजगारी, गरीबी, किसानों की समस्या से ध्यान हटाने के लिए ईडी का दुरुपयोग के विपक्षी नेताओं का उत्पीडन कर रही है। कहा कि सरकार सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी का उत्पीड़न कर रही है। किंतु कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्ता घबराने वाला नही है। इस दौरान मनोज चौधरी, पदम् सिंह,सोहनवीर सिंह,अब्दुल हसीब,फरमान मलिक,महबूब तल्हेडी,अरविन्द कंबोज,नासिर सैफ़ी, प्रवेज,फैसल मिर्जा आदि मौजूद रहे।