जिले की दोनों विधानसभा सीटों से प्रचंड हार का सामना करने वाली कांग्रेस लगाता टूटती नजर आ रही है। इंटरनेट मीडिया पर पदाधिकारियों के इस्तीफे की काफी चर्चा रही। हार का ठिकरा भी एक दूसरे के माथे फोड़ा गया। अब धारचूला के विधायक हरीश धामी के भाजपा में जाने के एलान के बाद बागेश्वर कांग्रेस में हलचल मच गई है।
सूत्रों की मानें तो धामी के प्रबल समर्थक कांग्रेस नेता समेत कई अन्य नेताओं के संपर्क में हैं। जो कि हरीश धामी के साथ ही भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। कांग्रेस के गुटों में बंटे होने का मामला नया नहीं है लेकिन इस विधानसभा चुनाव के बाद से कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर है।
बीते कुछ दिनों से हरीश धामी के खुलकर कांग्रेस विरोधी बयान देने के बाद जनपद में भी कांग्रेस के भीतर हलचल प्रारंभ हो गई है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के कई पदाधिकारी हरीश धामी के साथ भाजपा की सदस्यता लेने की तैयारी कर रहे हैं। जिसमें अधिकांश पदाधिकारी शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार हरीश धामी के साथ भाजपा की सदस्यता कौन लेंगे, यह अभी उजागर तो नहीं हुआ है। इतना तय है कि इसमें कई कांग्रेसी ऐसे हैं जिनके भाजपा में जाने के बाद कांग्रेस को आने वाले चुनावों में काफी अधिक नुकसान होगा। साथ ही भाजपा को इसका दोहरा लाभ मिलेगा।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस के धारचूला विधायक हरीश धामी के समर्थक जनपद में कांग्रेस के कदावर नेताओं से इन दिनों संपर्क में हैं। उनकी नगर समेत आसपास के इलाकों के होटलों में इस संबंध में कई दौर की बैठकें हो चुकी है।
दल बदलुओं को लेने के पक्ष में नहीं भाजपा
भाजपा से मिले सूत्रों के अनुसार भाजपा भी सोच समझकर ही लोगों को शामिल करने की मंशा बनाई हुई है। क्योंकि कई लोग ऐसे हैं जिनका इतिहास रहा है कि जिस दल की सत्ता हो वह उस दल में शामिल होता है। जिनसे भाजपा परहेज कर रही है। बताया जा रहा है कि इसके लिए मंडल से जिला व प्रदेश इकाई की सहमति के बाद ही नए लोगों को शामिल किया जाएगा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक ने बताया कि धामी की तरफ से हां देहरादून बुलाया गया था। वहां बैठक थी। कोई नहीं गया है। ऐसा नहीं है। कांग्रेस अनुशासित पार्टी है। वोटरों का फैसला है। कांग्रेस अभी मजबूत है। उसे दोनों सीटों पर दूसरा स्थान मिला है। पार्टी पर लगने वाले आरोप-प्रत्यारोप एक साजिश है। समय आने पर उसका जवाब दिया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें