हिमालय प्रहरी

हरेंद्र बोरा के आवास पर महापंचायत का आयोजन, कांग्रेस हाई कमान से की टिकट वितरण में पुनर्विचार करने की मांग

खबर शेयर करें -

लालकुआं: लालकुआं विधानसभा में हरिश चंद्र दुर्गापाल के अब हरेंद्र बोरा ने पहापंचायत कर समर्थको के साथ राय सुमारी की। इस दौरान समर्थको ने कांग्रेस हाई कमान से टिकट वितरण में पुनर्विचार करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने की चेतावनी दी। इस दौरान हरेंद्र बोरा ने कहा की वह जनता के साथ है।

लालकुआं विधानसभा से कांग्रेस ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी को टिकट दिया गया है। जिसके बाद से ही कांग्रेस में बगावत के सुर उभरने लगे है। मंगलवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने अपने आवास में महापंचायत का आयोजन कर टिकट ना मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। जिसके बाद बुधवार को कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा ने हल्दुचौड़ के शिवालिक पुरम स्थित आवास में महापंचायत का आयोजन किया। जिसमे सैकड़ो लोगो ने भाग लिया। इस दौरान वक्ताओ ने कांग्रेस हाई कमान से टिकट वितरण मे पूर्विचार करने की मांग की। चेतावनी दी कि अगरअगर हरेंद्र बोरा को टिकट नहीं दिया गया तो निर्दलीय चुनाव लड़ाया गया। इस दौरान हरेंद्र बोरा ने कहा कि पिछली बार भी उन्होंने दावेदारी की थी लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया गया। और इस बार भी दूसरे को टिकट दे दिया है। उन्होंने कहा की कांग्रेस हाई कमान को पुनर्विचार करना चाहिए। वरना जनता चाहेगी तो वह निर्दलीय भी चुनाव लड़ेंगे।

Exit mobile version