हिमालय प्रहरी

हरेला पर्व के शुभ अवसर पर नगर निगम में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। हरेला लोक पर्व के शुभ अवसर पर नगर निगम परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान निगम के तमाम अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।


शनिवार को हरेला पर्व के उपलक्ष में नगर निगम परिसर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान मेयर उषा चौधरी के नेतृत्व में हरे-भरे पौधों का रोपण किया गया इस दौरान मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय ने पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने एवं उनकी देखभाल करने का आह्वान करते हुए कहा कि पृथ्वी को हरा भरा रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह साल भर में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं तथा उसकी बच्चों की सामान परवरिश कर देखभाल करें ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी को ऑक्सीजन के रूप में मिलने वाली शुद्ध वायु मिल सके उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को खत्म कर बाजार जाते वक्त कपड़े का थैला ले जाने की आदत डालने तथा पर्यावरण को सिंगल यूज प्लास्टिक के जहर से बचाने का आह्वान किया उन्होंने अपने घर आंगन के साथ साथ नगर को भी पूर्ण रूप से साफ और स्वच्छ रखने की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने अपने घरों पर जिला वस्तु का पूरा प्रथक प्रथक रूप से पर्यावरण कर्मी को दें तथा नगर को स्वच्छ रखने में अपना पूर्ण योगदान दें इस दौरान उत्तरांचल पंजाबी महासभा के अध्यक्ष एवं पार्षद राजकुमार सेठी वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक बाली भी मौजूद रहे।

Exit mobile version