हल्दुचौड बमेठाबंगर खीमा नागेश्वर मंदिर में बड़-पीपल की शादी का आयोजन किया गया बारात नागेश्वर मंदिर से बाजे गाजे के साथ से इंदिरा कॉलोनी सिंचाई नलकूप के पास पीपल वृक्ष के पास पहुंची, जहां महिलाओं ने पारंपरिक परिधान से बारातियों का तिलक लगाकर स्वागत किया और कलश रश्म अदा की गयी।
तत्पश्चात वधू पक्ष से पंडित हिमांशु भट्ट व वर पक्ष से पंडित मुकेश पाठक द्वारा मंत्रोच्चारण से निःसंतान दंपती द्वारा बट पीपल का विवाह किया गया। महिलाओं द्वारा मंगल गीत गाए गए, मान्यता है विवाह किए गए पीपल के वृक्ष में शनिवार के दिन जल चढ़ाने से सारे कष्ट दूर होते हैं और शनि महाराज प्ररस्सन होते हैं ।
इस कार्यक्रम में समस्त ग्रामीणवासी व क्षेत्रवासी जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, ग्राम प्रधान ललित सनवाल, उरबा भट्ट, बच्चे, महिलाओं ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई कार्यक्रम के समापन के बाद नागेश्वर मंदिर में प्रसाद वितरण किया गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें