लालकुआं: हल्दुचौड़ के बमेटा बंगर खीमा में बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए पूर्व विधायक व ग्राम प्रधान ने प्रयास शुरू कर दिए है, ग्राम प्रधान ने भरोसा दिया है कि मथुरा से बंदर पकड़ने वाली टीम अगले सप्ताह हल्दुचौड़ में पहुंचकर बंदरों को पकड़ना शुरू कर देगी।
बता दें की हल्दुचौड़ के बमेटा बंगर खीमा में स्थित सोयाबीन फैक्ट्री के आसपास के क्षेत्रों हल्दुचौड़ बाजार, शिवालिक पुरम, शिवपुरी, इंद्रा आवास के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बंदरो का आतंक व्याप्त है, सैकड़ों की संख्या में बंदर किसानों के साथ ही ग्रामीणों के लिए खतरा बन गए है, आए दिन बंदर स्कूली बच्चों व महिलाओं को जख्मी कर रहे है, बंदर किसानों की कई एकड़ फसल को नष्ट कर रहे है, परेशान ग्रामीणों ने एक पखवाड़ा पूर्व विधायक ड्रा मोहन बिष्ट को उनके आवास में ज्ञापन सौंपकर बंदरो के आतंक से निजात दिलाने की मांग की थी,
इधर बंदरो के बढ़ते आतंक को देखते हुए पूर्व विधायक नवीन दुमका व ग्राम प्रधान पति सैलेंद्र दुमका ने मथुरा की बंदर पकड़ने वाली टीम से वार्ता की, जिसके बाद शनिवार को बंदर पकड़ने वाली टीम के दो सदस्यों ने बंदरों के आतंक से प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया, यह टीम अगले सप्ताह क्षेत्र में आकर बंदर पकड़ने का कार्य शुरू कर देगी, ग्राम प्रधान पति सैलेंद्र दुमका ने बताया की वन विभाग से अनुमति लेने के साथ ही बंदर पकड़ने के लिए जरूरी व्यवस्थाओं को जुटाने के बाद अगले सप्ताह मथुरा से टीम बुलाकर बंदरो को पकड़ना शुरू कर दिया जायेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें