श्री पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व क्रय विक्रय के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार की देर शाम को ‘नशा मुक्ति अभियान’ के अंतर्गत जगदीप सिंह नेगी चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गौला गेट देवरामपुर से लगे घने जंगलों में कॉम्बिंग करते हुए एक व्यक्ति सूरज सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी इंद्रा नगर फर्स्ट लालकुआ जिला नैनीताल को 106 पाउच अवैध कच्ची शराब जिसे वह गौला में काम करने वाली लेबर को बेच रहा था,को मौके पर गिरफ्तार किया गया।
जिसके विरुद्ध थाना लालकुंआ में धारा 60 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।
पुलिस की कॉम्बिंग टीम में हल्दुचौड़ चौकी प्रभारी जगदीप सिंह नेगी, कॉन्स्टेबल किशन नाथ, कॉन्स्टेबल प्रदीप पिलख्वाल आदि मौजूद थे।
हल्दुचौड़ चौकी प्रभारी जगदीप सिंह नेगी ने स्थानीय जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को नशे का कारोबार करते हुए देखने पर उसकी सूचना पुलिस को दें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें