हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी में तेज रफ्तार ने एक और जिंदगी लील ली. हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में एमबीपीजी कॉलेज के पीछे तेज रफ्तार बाइकों की आमने सामने से जोरदार भिड़ंत हुई. इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान विनीत आर्य की मौत हो गई है. जबकि दूसरे घायल सारस्वत ढकरियाल की हालत गंभीर है. उसका उपचार सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. घटना देर रात की बताई जा रही है. युवक की मौत सिर पर ज्यादा चोट लगने और खून बहने की वजह से हुई है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें