हल्द्वानी: शहर में महिलाओं से लगातार चेन स्नेचिंग की बढ़ती घटनाओं के बाद पुलिस ने गिरोह के चार महिला सदस्यों सहित एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए गिरोह के सदस्य सभी बाजारों और ऑटो में बैठकर जा रही महिलाओं के साथ षड्यंत्र के तहत चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दे रही थीं. इस पूरे मामले में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर उत्तर प्रदेश गोरखपुर की रहने वाली गिरोह के चार महिलाओं सहित एक किशोरी को गिरफ्तार किया है.
एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने बताया कि शहर में ऑटो में बैठकर जा रही महिलाओं के साथ धोखे से चेन स्नेचिंग की घटनाएं कि कई मामले सामने आए थे. जिसके बाद पूरे मामले में मुखानी पुलिस ने दो टीमें गठित कर सीसीटीवी कैमरे के आधार पर चेन स्नेचिंग करने के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है जबकि, एक किशोरी को हिरासत में लिया है.
पूछताछ में सभी महिलाओं ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश गोरखपुर के रहने वाली हैं. ऑटो में सफर करने वाली महिलाओं के साथ गिरोह की महिलाएं और किशोरी षड्यंत्र के तहत उनके गले में पहने हुए चैन को चुरा लेती थी. एसएसपी ने बताया कि आरोपी महिलाओं के पास से कई महिलाओं के चुराए हुए गोल्ड चेन बरामद हुए हैं. आरोपी महिलाओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें