हिमालय प्रहरी

हल्द्वानी की बॉक्सिंग खिलाड़ी हेमलता दानू ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: बॉक्सिंग खिलाड़ी हेमलता दानू ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. हेमलता हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से एमए की पढ़ाई भी कर रही थी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मूलरूप से बागेश्वर जिले के कपकोट में रहने वाली 20 वर्षीय हेमलता दानू उर्फ हेमा दानू हल्द्वानी के छड़ायल में अपने मामा के साथ रहती थी. एमबीपीजी कॉलेज में एमए द्वितीय समेस्टर की छात्रा होने के साथ ही वह बाक्सिंग की बेहतरीन खिलाड़ी भी थी. वो कई प्रतियोगिताओं में वह भाग लेकर मेडल जीत चुकी थी.

बताया जा रहा है कि विगत 10 सितंबर को हेमा ने राज्य स्तरीय बाक्सिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था. जहां उसका मुकाबला उत्तराखंड पुलिस टीम से हुआ और वह मैच हार गई थी, इसके बाद हेमा घर आ गई. 11 सितंबर की देर शाम हेमा ने जहर गटक लिया. जिसके बाद परिजनों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने के बाद परिजनों ने काठगोदाम स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, मौत का कारण का पता लगाया जा रहा है.

Exit mobile version