हिमालय प्रहरी

हल्द्वानी के कुणाल ने यूपीएससी परीक्षा में हासिल की 234वीं रैंक, बनेंगे IPS

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: यूपीएससी के सोमवार को आए रिजल्ट में उत्तराखंड के होनहारों ने भी परचम लहराया है. यहां के कई युवा और युवतियां यूपीएससी में अच्छे अंक लाए हैं. हल्द्वानी के रहने वाले कुणाल गुरुरानी ने यूपीएससी की परीक्षा में 234वीं रैंक हासिल की है. कुणाल आईपीएस ज्वाइन कर सकते हैं. कुणाल के चयन से घर में जश्न का माहौल है. कुणाल इस समय नोएडा में हैं.

कुणाल गुरुनानी ने 2017 में संघ लोक सेवा आयोग की इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस (आईईएस) परीक्षा में देश में पहला स्थाना हासिल किया था. तक कुणाल को इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच में यह सफलता मिली थी. इस बार यूपीएससी में सफलता हासिल करके कुणाल गुरुनानी ने बता दिया कि वो जीवन में निरंतर मेहनत कर नए-नए और बड़े मुकाम हासिल करने में विश्वास रखते हैं

कुणाल रेलवे और नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन नोएडा में अपनी सेवा दे चुके हैं. वर्तमान में वह गाजियाबाद में इंडियन पोस्टल सर्विस की ट्रेनिंग कर रहे हैं. हल्द्वानी के पावर्ती विहार मल्ला गोरखपुर निवासी कुणाल गुरुरानी बचपन से ही मेधावी रहे हैं. कुणाल के पिता घनश्याम गुरुरानी बाजपुर शुगर मिल से चीफ एकाउंटेंट पद से सेवानिवृत्त हैं. कुणाल की माता गृहणी हैं.

Exit mobile version