हिमालय प्रहरी

हल्द्वानी के पॉश इलाके छडायल नयाबाद में गुलदार ने पालतू कुत्ते का किया शिकार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के रामनगर प्रभाग क्षेत्र और हल्द्वानी के कुछ इलाकों में गुलदार के आतंक से लोग सहमे हुए हैं. आए दिन गुलदार किसी न किसी को अपना शिकार बना रहे हैं. दमूवाढूंगा में गुलदार बीते एक महीने में 6 लोगों को अपना निवाला बना चुका है. वहीं, हल्द्वानी के सबसे पॉश इलाके छडायल नयाबाद में गुलदार का पालतू कुत्ते का शिकार करते हुए एक वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है.

ये वीडियो एक अप्रैल का है. तड़के चार बजे के आसपास गुलदार राजेंद्र बसेड़ा के घर में आता है और उनके पालतू कुत्ते पर हमला करता है. एक मिनट के इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गुलदार दीवार फांदकर घर के आंगन में दाखिल होता है. इसके बाद वह आंगन में घूमता और कुछ देर के लिए बैठ जाता है. बैठने के बाद गुलदार आंगन के पूरी हिस्से से सीढ़ियों के जरिए नीचे वाले आंगन में आता है और फिर कुत्ते को अपना शिकार बनाता है.

इस घटना के बाद एक बार फिर ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द से उन्हें गुलदार के आतंक से निजात दिलाई जाए. क्योंकि ये गुलदार आदमखोर हो चुका है और एक महीने के अंदर 6 लोगों का शिकार कर चुका है.

Exit mobile version