हिमालय प्रहरी

हल्द्वानी जेल में कैदी की मौत की जांच के लिए सीबीआई की टीम पहुंची पूछताछ के लिए

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: जेल में बीते 6 मार्च को कैदी की मौत मामले में सीबीआई की 8 सदस्यीय टीम पूछताछ कर रही है. कल देर शाम सीबीआई की टीम हल्द्वानी जेल पहुंची. यहां करीब 4 घंटे तक उन्होंने जेल कर्मचारियों और कैदियों से पूछताछ की. सीबीआई की टीम आज दिन से ही जेल के अंदर मौजूद है.

मामले के मुताबिक काशीपुर का रहने वाला कैदी हल्द्वानी जेल में बंद था. जिसकी 6 मार्च 2021 को मौत हो गई थी. कैदी की पत्नी के आरोपों पर कोर्ट ने जेल के बंदी रक्षकों पर मामला दर्ज करने के आदेश दिये थे. जिसके बाद मामले की सुनवाई नैनीताल हाईकोर्ट में हुई.

हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने का आदेश दिया. हाईकोर्ट के आदेश के बाद मामले की जांच तेजी से चल रही है. जिसके चलते सीबीआई की टीम कल देर शाम हल्द्वानी जेल पहुंची और लगातार जेल में पूछताछ कर रही है. जेल अधीक्षक एसके सुखीजा ने कहा सीबीआई की टीम जेल में पहुंची है. उनका पूरा सहयोग किया जा रहा है. टीम अपने स्तर से जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि सबूतों के आधार पर सीबीआई इस मामले में आरोपित बंदी रक्षकों (देवेंद्र रावत, हरीश रावत, कीर्ति नैनवाल, देवेंद्र यादव) को गिरफ्तार भी कर सकती है.

 

Exit mobile version