हिमालय प्रहरी

हल्द्वानी टीपी नगर थाना क्षेत्र में पत्नी के साथ हुए मामूली विवाद के बाद पति ने पंखे से लटककर जान दी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: टीपी नगर थाना क्षेत्र के जीतपुर नेगी में रहने वाले एक मजदूर ने पत्नी के साथ हुए मामूली विवाद में पंखे से लटककर जान दे दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
यह भी पढ़े 👉 कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत व काऊ दिल्ली तलब, उत्तराखंड की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव
बताया जा रहा है कि मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश बरेली का रहने वाला था. दिनेश कश्यप (35 वर्ष) पत्नी और परिवार के साथ जीतपुर नेगी में रहता था. दिनेश कश्यप ठेकेदारी करने का काम करता था. देर रात नशे की हालत में जब घर पहुंचा तो पत्नी से झगड़ा हो गया, जिसके बाद उसने कमरे में जाकर फांसी लगा ली.
यह भी पढ़े 👉 एक और बयान से चर्चाओं में है विधायक चैंपियन, देखे क्या बोले चैंपियन
जब दिनेश काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो पत्नी ने खिड़की से देखा तो वह पंखे से लटका हुआ था. पत्नी के चीखने पर पड़ोसियों ने उसे तुरंत नीचे उतारकर सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Exit mobile version