हल्द्वानी: बाबा नीम करौली महाराज के धाम से श्रद्धालुओं को दर्शन कराकर लौट रही बस में अजगर को देखकर उड़े यात्रियों के होश admin 2 years ago खबर शेयर करें - हल्द्वानी: बाबा नीम करौली महाराज के धाम से श्रद्धालुओं को दर्शन कराकर लौट रही केएमओयू की बस में ड्राइवर के सीट के नीचे अजगर मिला है. गनीमत रही कि अजगर ने ड्राइवर को नहीं काटा. इस संबंध में तराई केंद्रीय वन प्रभाग को सूचना दी गई. वहीं, सूचना मिलने के बाद तराई केंद्रीय वन प्रभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर का रेस्क्यू किया. यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल: नशे में धुत यूपी के पर्यटकों ने सड़क पर काटा बवाल, तेज रफ्तार वाहन से कई गाड़ियां तोड़ीं, बुजुर्ग को भी मारी टक्करड्राइवर के सीट के नीचे बैठा अजगर: बताया जा रहा कि कुमाऊं मोटर्स ऑनर्स यूनियन की बस चालक हितेंद्र सिंह रावत चला रहा था. बाबा नीम करौली महाराज के धाम से 28 यात्री बस में सवार होकर हल्द्वानी जा रहे थे. हल्द्वानी पहुंचने पर यात्रियों के उतरने का सिलसिला शुरू हो गया. इसी बीच उतरते समय एक यात्री की नजर अजगर पर पड़ी. अजगर को देखकर उड़े होश: चालक हरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पहले तो युवक की बात पर विश्वास नहीं हुआ, जिससे युवक ने दोबारा सांप होने की बात कही, तो देखा कि सीट के नीचे अजगर बैठा हुआ था, जिससे उसके होश उड़ गए. उन्होंने कहा कि इस संबंध में केएमओयू प्रबंधन और पुलिस को जानकारी दी गई. रेस्क्यू टीम ने जंगल में अजगर छोड़ा:वहीं, रेस्क्यू टीम ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया. इसके बाद अजगर को जंगल में छोड़ दिया गया है. उन्होंने कहा कि अजगर छोटा था. संभवतः वो टायरों के माध्यम से बस के अंदर आया होगा. यह भी पढ़ें 👉 अंधेरे के आगोश में हाईवे: हल्दूचौड़ चौराहे पर स्ट्रीट लाइट बंद होने से भिड़े तीन वाहन, छह घायल अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए - 👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें 👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें यह भी पढ़ें 👉 चौराहों पर त्रिशूल-डमरू, स्कूलों में मौत का झूलता पंखा! क्या बच्चों की सुरक्षा से बड़ा है सौंदर्यीकरण?👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें