हिमालय प्रहरी

हल्द्वानी : मकान मालिक ने किराया माफ करने के एवज में महिला से शारीरिक संबंध की डिमांड कर डाली, पहुँचा हवालात

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक महिला ने मकान मालिक पर दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप लगाया है. महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

पीड़िता ने बनभूलपुरा थाने में तहरीर देते हुए कहा है कि 7 फरवरी को दोपहर बाद किराए के कमरे में अपने बच्चे को दूध पिला रही थी, तभी मकान मालिक मुन्ना सटोरिया खराब नियत से उसके कमरे के अंदर आ गया. किराया मांगने पर पीड़िता ने कहा कि महीना पूरा होने में अभी समय है, आपको समय से किराए मिल जाएगा.

जिसके बाद आरोपी अपनी नियत खराब करते हुए महिला से शारीरिक संबंध बनाने के एवज में किराया माफ करने की बात करने लगा.जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसके साथ जबरदस्ती करने लगा. पीड़िता किसी तरह से उसके चुंगल में छूट कर पुलिस में जाकर तहरीर दी. महिला का कहना है कि आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का है.

थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि मुन्ना सटोरिया अपराधी प्रवृत्ति का है और सट्टा लगाने का काम करता है. पूर्व में तीन बार सट्टा के कारोबार में जेल जा चुका है.

Exit mobile version