हिमालय प्रहरी

हल्द्वानी में आपराधिक घटनाएं रोकने के लिए पुलिस ग्रामीण जगहों पर लगाएगी 220 सीसीटीवी कैमरे

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में लगातार अपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं. पिछले एक महीनों में आधा दर्जन से अधिक अपराधिक घटनाओं के बाद पुलिस प्रशासन की एक बार फिर से नींद खुली है. सर्राफा कारोबारी के ऊपर फायरिंग, दिनदहाड़े पुलिसकर्मी की पत्नी की हत्या सहित कई लूट की घटनाएं सामने आई हैं. ऐसे में नैनीताल पुलिस अब शहर के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में भी सीसीटीवी लगवाने का काम शुरू करने जा रही है.

एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने कहा शहर में अधिकतर जगहों को सीसीटीवी कैमरे से लैस कर दिए गए हैं. शहर के बाहरी क्षेत्रों में भी अपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं. ऐसे में अब शहर के बाहरी क्षेत्रों में 220 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है. जहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. उन्होंने कहा शहर के बाहरी क्षेत्रों में भीड़भाड़ वाले जगहों के अलावा चौक चौराहों को चिन्हित किया जा रहा है, जहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे.

एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने कहा अपराधिक घटनाओं को खुलासे में सीसीटीवी की मदद सबसे ज्यादा मिलती है. अधिकतर घटनाओं के खुलासे में सीसीटीवी कैमरे मदददार साबित हुए हैं. साथ ही उन क्षेत्रों को अब सीसीटीवी लैस किया जाएगा, जो शहर से बाहर नगर निगम क्षेत्र में आते हैं. बजट की व्यवस्था मेयर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला द्वारा की जा रही है.

Exit mobile version