
हल्द्वानी: हल्द्वानी पहुंचे अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंकने की आशंका को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई है। एतिहातन रामपुर रोड स्थित वाटिका बैंक्विट हॉल में तैनात अभिसूचना इकाई के सदस्यों आम जनता के साथ ही पत्रकारों की भी चेकिंग की जा रही है।
रविवार दोपहर को हल्द्वानी पहुंचे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का काफिला रुद्रपुर एयरपोर्ट से हल्द्वानी को निकल चुका है। देहरादून में 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने के वादे के बाद उम्मीद है कि हल्द्वानी में सीएम केजरीवाल बड़ी घोषणा कर सकते हैं। इधर दिल्ली के सीएम केजरीवाल हल्द्वानी के सर्किट हाउस में पहुंच गए हैं ।
उनके सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग विशेष सतर्कता बरत रही है। कुछ देर बाद वह रामपुर रोड स्थित वाटिका बैंक्विट हॉल में प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे। जहां पर पुलिस व स्थानीय अभिसूचना इकाई के सदस्यों को तैनात किया गया है। जिनके द्वारा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वालों लोगों की जांच पड़ताल के साथ ही पत्रकारों की भी सामान्य जांच की जा रही है। यही नही एलआईयू व पुलिसकर्मियों द्वारा पत्रकारों की कलम की भी जांच की जांच की जा रही है। डॉट पेन प्रयोग करने वालों को ही अंदर जाने की इजाजत दी जा रही है।