
हल्द्वानी: महानगर के दुर्गा सिटी सेंटर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के मामले का पर्दाफाश हुवा है। पुलिस ने पांच लड़कियों को रेस्क्यू कर एक केयर टेकर को गिरफ्तार किया गया है। जबकि संचालिका सहित तीन लोग फरार हो गए। स्पा सेंटर को मौके पर सील कर दिया गया।
हल्द्वानी के दुर्गा सिटी सेंटर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार की सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी निरीक्षक ललिता पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को देख संचालिका सहित दो-तीन लोग मौके से फरार हो गए। लेकिन पीली कोठी पंचायत घर निवासी केयरटेकर देवेंद्र कुमार पुलिस की गिरफ्त में आ गया। सूचना के बाद एसपी सिटी डॉक्टर जगदीश चंद्र व सीओ शांतनु पाराशर भी मौके पर पहुंचे। पकड़ी गई लड़कियों में से एक लड़की काठगोदाम, दो दिनेशपुर व दो दिल्ली की रहने वाली हैं। जिन्हें वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के प्रभारी निरीक्षक ललिता पांडे ने बताया कि स्पा सेंटर की संचालिका बिचला भगवानपुर, हल्द्वानी निवासी निर्मला जोशी है और उसका सगा भतीजा मनीष खाती भी उसी के साथ मैनेजर के रूप में कार्य कर रहा था। जबकि पड़ोस का ही कौशल भी मैनेजर के रूप में कार्यरत था। सभी लोग पुलिस को देखते ही मौके का फायदा उठा कर भाग निकले। पुलिस ने सभी चार आरोपितों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस दौरान मौके पर कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।