हिमालय प्रहरी

हल्द्वानी : युवक ने अपनी ही छोटी बहन से दुष्कर्म करने का किया प्रयास, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र में रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है. यहां यहां एक भाई की अपनी ही 13 वर्षीय सगी बहन पर नीयत खराब हो गई. भाई ने अपनी बहन के साथ अश्लील हरकत के साथ साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया. मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक आरटीओ क्षेत्र का रहने वाला एक 24 वर्षीय युवक अपनी सगी 13 वर्षीय बहन के साथ पिछले चार-पांच माह से अश्लील हरकत कर रहा था. परिजन इसे हंसी मजाक समझ रहे थे. लेकिन इसी बीच एक दिन युवक ने अपनी बहन से दुष्कर्म करने का प्रयास किया. जिसके बाद नाबालिग बेटी ने अपने माता-पिता को इस बारे में बताया.

ये सुनकर माता-पिता हैरान रह गये. फिर उन्होंने बेटे को समझाते हुए फटकार लगाई. मगर फिर भी वह नहीं सुधरा. वह बार-बार इस तरह की कोशिशें करता रहा. जिससे परेशान होकर पिता ने पुत्र के खिलाफ मुखानी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. थाना प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

Exit mobile version