हल्द्वानी: वनभूलपुरा थाना क्षेत्र में 42 साल के व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई. व्यक्ति वनभूलपुरा थाना से कुछ ही दूरी पर कार की चपेट में आया था, जिसके वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. मौके पर मौजूद लोग आनन-फानन में उसे हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
जानकारी के मुताबिक गफूर बस्ती निवासी बबलू खान (45) शुक्रवार देर शाम चोटालिया रोड रेलवे फाटक के पास से गुजर रहा था. तभी तेज रफ्तार कार ने उसे रौंद दिया. इस हादसे में बबलू खान गंभीर रूप से घायल हो गया था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची.
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को बेस अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस मामले में वनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी का कहना है कि कार ने बबलू खान को टक्कर मारी थी, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है. कार और चालक दोनों की जानकारी निकाली जा रही है. अभीतक इस मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है. तहरीर मिलते ही आगे की कानून कार्रवाई की जाएगी.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें