नैनीताल। हल्द्वानी से सवारी लेकर अल्मोड़ा को जा रही केमू बस दोगांव के समीप अनियंत्रित होकर पैराफिट तोड़ खाई में गिर गई। गनीमत रही कि खाई की ओर पेड़ से टकराकर बस रुक गई। जिससे बड़ा हादसा होने टल गया। अलबत्ता हादसे में आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल होने की सूचना मिल रही है। फिलहाल ज्योलीकोट और तल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान कर घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाने में जुटी हुई है। वही बस चालक फरार बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी से बस संख्या यूके-04- पीए-0954 यात्रियों को लेकर अल्मोड़ा की तरफ जा रही थी। दोगांव के पास पहुंचते ही अचानक बस चालक नियंत्रण खो बैठा। जिससे बस सड़क किनारे पैराफिट तोड़ते हुए पलट कर खाई की ओर गिर गई। जिससे बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि खाई में पेड़ों से टकराकर बस रुक गई। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसा होता देख अन्य वाहन चालक और स्थानीय लोगों ने खाई में उतर कर घायलों को खाई से निकाला। सूचना के बाद ज्योलीकोट और तल्लीताल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि फिलहाल घायलों को निकाला जा रहा है। करीब आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से चोटिल है। जिनको निजी वाहनों से हल्द्वानी उपचार के लिए भिजवाया गया है। फिलहाल बस चालक का पता नहीं लग पा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें