हल्द्वानी: शहर में एक ऑटो चालक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है. बैंकट हॉल में बिटिया की शादी और बारात हॉल की दहलीज पर आ गई, लेकिन दुल्हन के गहने गायब हो गये. जेवरात गायब होने पर शादी समारोह में में हड़कंप मंच गया और शादी की खुशियां पल भर में काफूर हो गई. अफरा-तफरी के बीच अचानक महौल बदल गया, जब एक ऑटो चालक जेवरात का बैग लेकर मंडप तक पहुंचा. जिसके बाद बैग देख शादी वाले घर में हर किसी के चेहरे मुस्कान लौट आई.
मामला नैनीताल जिले के हल्द्वानी का है, जहां एक ऑटो ड्राइवर ने ऐसी ईमानदारी की मिसाल पेश की हर कोई तारीफ कर रहा है. दरअसल, शुक्रवार को हल्द्वानी के मुखानी में एक शादी थी, दुल्हन के परिवार वाले 6 लाख रुपए की ज्वेलरी खरीदी और ऑटो से बैंकट हॉल पहुंचे, लेकिन ज्वेलरी का बैग ऑटो में ही भूल गए. इस दौरान ऑटो चालक कीर्ति बल्लभ जोशी ऑटो लेकर अपने घर चला गए, जिसके बाद दोपहर खाना खाने के बाद जब उन्होंने ऑटो के पीछे देखा तो एक बैग दिखाई दिया, जो जेवरात और ₹50000 नकदी से भरा था. करीब 2 घंटे बाद कीर्ति बल्लभ जोशी ऑटो सहित बैग को लेकर सीधे बैंकट हाल के अंदर पहुंचे, जहां शादी हो रही थी.
लेकिन दुल्हन परिवार वालों के चेहरे पर मायूसी छाई हुई थी, इस दौरान परिवार वालों ने जब ऑटो चालक के हाथ में ज्वेलरी का बैग देखा तो चेहरे पर खुशियां लौट आई और ऑटो चालक ने ज्वेलरी से भरा बैग दुल्हन पक्ष को सौंप दिया. इसके बाद क्या था लोगों ने ईमानदारी की मिसाल पेश करने वाले ऑटो चालक कीर्ति बल्लभ जोशी को ना सिर्फ गले लगाया, बल्कि उनको इनाम देने के लिये भी दोनों पक्ष के परिजन आगे आए. लेकिन उन्होंने इनाम लेने से साफ इनकार कर दिया. जिसके बाद उन्होंने दुल्हन को आशीर्वाद दिया
जहां दुल्हन पक्ष के लोगों ने कृति बल्लभ को फूल मालाओं से स्वागत किया. मूलरूप के बागेश्वर के रहने वाले ऑटो चालक कीर्ति बल्लभ जोशी हल्द्वानी में किराए में रहते हैं. उनकी इस ईमानदारी की चर्चा शहर में जगह-जगह हो रही है. बताया जा रहा है कि बरात मुखानी में एक बैंकट हॉल में आई थी, जहां दुल्हन पक्ष के लोग गुजरात से हल्द्वानी पहुंचे थे.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें