मानसिक विकृति क्या होती है, उसे समझना हो तो उस खबर को पढ़कर समझा जा सकता है। राजस्थान के भिवाड़ी में कुछ लोगों ने एक गाय/बछिया के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोमवार (14 फरवरी 2022) को मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जुबेर और मोहम्मद चुन्ना को गिरफ्तार किया है। वहीं, वारिस और तालीम की तलाश जारी है।
मामला राजस्थान के भिवाड़ी के चुहड़पुर का है। यहाँ सोमवार को एक वायरल वीडियो सामने आया, जिसमें कुछ युवक एक गाय के साथ दुष्कर्म कर रहे थे। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक गाय के मुँह पर पैर रखकर खड़ा है और दूसरा उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। वहीँ, उनका एक साथ उसका वीडियो बना रहा था। यह घटना 10 फरवरी की बताई जा रही है।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और इसकी जाँच शुरू कर दी। जाँच के दौरान पता चला कि घटना चौपानकी थाना क्षेत्र का है। इस मामले को लेकर ASP विपिन शर्मा ने बताया कि चुहड़पुर निवासी फतेह मोहम्मद ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इसमें चुहड़पुर के रहने वाले आसम का 21 वर्षीय बेटा जुबेर, महबूब का बेटा चुन्ना, वारिस और तालीम को नामजद आरोपित बनाया गया है।
भिवाड़ी के पुलिस अधीक्षक शांतनु कुमार सिंह ने बताया कि मामला सामने आते ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में दो आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है, जबकि बाकी आरोपितों की तलाश जारी है।
घटना के विरोध में प्रदर्शन
इधर इस घटना को लेकर कई सामाजिक संगठनों व राजनीतिक दलों के नेताओं ने तिजारा कस्बा बंद कर विरोध जताया। अलवर के तिजारा में हजारों लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी व फांसी की सजा दिलाने के लिए बाजार बंद कर विरोध जताया और कहा कि पुलिस जल्द से जल्द बचे हुए आरोपियों को गिरफ्तार करे वरना बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा। आपको बता दे कि हरियाणा मेवात से अलवर जिला जुड़ा होने के कारण यहाँ आए दिन गो-तस्करी के मामले आते रहते है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें