लालकुआं: आगामी 16 से 20 अगस्त को उड़ीसा के भुवनेश्वर में होने वाली 76 वीं राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए मोटाहल्दू की श्रद्धा जोशी समेत उत्तराखंड के 12 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है।
उत्तराखंड स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपा मेहता ने बताया कि उड़ीसा में आयोजित राष्टीय जूनियर वर्ग प्रतियोगिता के लिए प्रभात धपोला, भास्वत मित्रा, काव्या बडकोटी, कुमकुम धौपोला, आदित्य नेगी, नीरज नेगी, शिवम धपोला, तिशा वर्मा, ईशा पवार का चयन हुवा है, जबकि हर्षित बिष्ट, यूमी चुफाल व श्रद्धा जोशी का चयन सब जूनियर प्रतियोगिता के लिए हुवा है।
चयनित खिलाड़ियों में नैनीताल, काशीपुर, हरिद्वार व देहरादून के छात्र छात्राएं है। सभी खिलाड़ी रविवार को उड़ीसा के लिए रवाना होंगे। 12 छात्र छात्राओं का राष्टीय प्रतियोगिता में चयन होने पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें