
उत्तराखंड में डेंगू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ा दी है. हर दिन डेंगू का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. राज्य में 28 अगस्त तक डेंगू के कुल 643 मामले सामने आए हैं. इनमें से 418 मरिज देहरादून जिले में मिले हैं. जबकि हल्द्वानी के सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में भी इस समय डेंगू के 15 मरीज भर्ती हैं. जबकि हजार से 1200 मरीज हर दिन अस्पताल में आ रहे हैं.
हल्द्वानी में मौसम बदलने के साथ ही डेंगू के मामले लगातार बढ़ने लगे हैं. हल्द्वानी के सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में इस समय डेंगू के 15 मरीज भर्ती हैं. डेंगू के साथ-साथ वायरल फीवर भी तेजी से पैर पसार रहा है. अस्पताल में हर दिन हजार से 1200 मरीज आ रहे हैं. सबसे ज्यादा मरीज बुखार की शिकायत लेकर आ रहे हैं.
बेस अस्पताल हल्द्वानी की सीएमएस सबिता हयांकी का कहना है कि फिलहाल डेंगू वार्ड में 15 मरीज भर्ती हैं. डेंगू को लेकर अस्पताल में सभी इंतजाम पूरे किए गए हैं. बेस अस्पताल में कुल 24 बेड डेंगू के लिए रिजर्व रखे गए हैं. डेंगू मरीजों के लिहाज से सभी टेस्ट किट अस्पताल में उपलब्ध है. सीएमएस का कहना है कि बदलते मौसम के साथ ही काफी सावधानी बरतनी भी जरूरी है. खास कर डेंगू को देखते हुए सतर्कता बरतनी जरुरी है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें