हिमालय प्रहरी

150 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

खबर शेयर करें -

रुद्रपुरः किच्छा कोतवाली क्षेत्र से गोवंश स्क्वाड टीम और पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जबकि, एक आरोपी भागने में कामयाब रहा. आरोपियों के पास से 150 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया है. आरोपी अपने घर से ही प्रतिबंधित मांस को काट कर सप्लाई कर रहे थे. वहीं, आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है.

जानकारी के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर किच्छा पुलिस और गोवंश स्क्वाड की टीम ने किच्छा के कुरैय्या गांव के मेहताब अली के घर पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान घर के अंदर से लगभग 150 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 5 धारदार छुरी, एक चापड़, 2 सूजे, एक कुल्हाड़ी व एक लकड़ी का गुटका बरामद हुआ. जिसे टीम ने अपने में कब्जे में लिया. साथ ही मौके से मेहताब को हिरासत में लिया.

वहीं, रईस अहमद मौके से भागने लगा, जिसे टीम ने गली से गिरफ्तार किया. इसके अलावा एक आरोपी टीम को आता देख मौके से फरार होने में कामयाब रहा. आरोपियों के खिलाफ किच्छा कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कर कोर्ट में पेश किया गया. जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है.

कोतवाल चंद्र मोहन रावत ने बताया कि संयुक्त कार्रवाई में एक घर में छापेमारी कर प्रतिबंधित मांस के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. जबकि, एक मौका देख फरार होने में कामयाब रहा. आरोपियों को जेल भेज दिया है. फरार आरोपी की तलाश जारी है.

Exit mobile version