
गुरुवार को वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पार्षद राजकुमार से सेठी के आवास पर पहुंचे जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने उनके पिता बिहारीलाल सेठी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि क्षेत्र में होने वाले प्रत्येक धार्मिक व सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाने वाले बिहारी लाल जी ऐसे समाजसेवी थे जो समाज में हर किसी को एक साथ जोड़कर रखना जानते थे जिनकी कमी हम सभी को हमेशा खलेगी। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार को अपनी संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक सहित कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।