हिमालय प्रहरी

2 दिन पहले पीएम मोदी के साथ योग करने वाली नैनीताल की बेटी दीपा की मां की लाश नैनीताल झील में मिलने से मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

नैनिताल : शहर में मल्लीताल नैनीताल देवी मंदिर के नजदीक झील किनारे महिला के शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त जब हुई तो पूरा शहर हैरान रह गया, शव की शिनाख्त कमला पत्नी किशन गिरी निवासी कृष्णापुर, नैनीताल के रूप में हुई है। कमला की तीन बेटियों में सबसे छोटी दीपा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी के साथ नेशनल ओलंपियाड में दिल्ली में हिस्सा लिया था।

बृहस्पतिवार की सुबह जब मार्निंग वॉक पर निकले लोगों ने मल्लीताल नयना देवी मंदिर के निकट झील में शव देखा तो तुरंत सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर कोतवाली के एसएसआई दीपक बिष्ट, एसआई हरीश कोरंगा व अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे और शव को झील से बाहर निकाला। एसएसआई के अनुसार महिला की शिनाख्त कमला पत्नी किशन गिरी के रूप में हुई है।

किशन महाधिवक्ता कार्यालय में माली हैं। पुलिस के अनुसार कमला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। कल वह बेटियों के साथ बाजार दवा लेने गई थी। बेटियों को तल्लीताल छोड़ने के बाद मल्लीताल गई थी लेकिन नहीं लौटी। रातभर कमला के पति किशन उसकी तलाश करते रहे लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

उन्हें जब एक शव मिलने की जानकारी मिली तो मोर्चरी पहुंचे। जीजीआईसी की प्रधानाचार्या सावित्री दुग्ताल के अनुसार दीपा को दो शिक्षिका के साथ मोर्चरी भेजा गया है। मां के शव को देख बच्चियां दहाड़ मारकर रोने लगीं। पुलिस ने पंचनामा व पोस्टमार्टम की तैयारी में जुट गई है।

बात दें कि किशन गिरी नैनीताल के तल्ला कृष्णापुर क्षेत्र की निवासी है। उनकी बेटी दीपा गिरि (11) अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कालेज में छठी कक्षा की छात्रा हैं। इस से पहले उन्होंने बताया था कि वह नौ साल से योग कर रही है और योग में ही कॅरियर बनाना चाहती है। दीपा ने जीजीआईसी धौलाखेड़ा हल्द्वानी में एनसीईआरटी की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड में हिस्सा लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में जगह बनाई थी।
राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर दिल्ली में यह ओलंपियाड हुआ, जिसमें पीएम मोदी भी मौजूद रहे, दीपा की वजह से पिछले पूरे सप्ताह क्षेत्र में खुशी की लहर रही, पर दीपा की माता की मृत्यु की खबर सुन पूरा शहर अब सन्न रह गया है

Exit mobile version