हिमालय प्रहरी

सिद्धू मूसे वाले की मौत के 2 साल बाद उनके घर में खुशीयो ने रखा कदम ,उम्र के 58वे पड़ाव में सिद्धू की मां ने पुत्र को दिया जन्म

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, दिल्ली। विश्व प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाले की मौत के 2 साल बाद उनके घर में एक बार फिर खुशियों ने कदम रखा है। बेटे के  गम में डूबी दिवंगत सिद्धू मूसे वाले की मां चरण कौर ने उम्र के 58वे पड़ाव में एक बेटे को जन्म दिया है। पिता बलकौर सिंह ने बच्चे की पहली झलक भी दिखाई है।

आपको बताते चले कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला निधन 29 मई, 2022 को हुआ था। उनकी गोली मारकर सरेआम हत्या कर दी गई थी। इसके एक साल बाद ही सिद्धू मूसेवाला के पैरेंट्स को लेकर खबर सामने आने लगी थी कि वो जल्द ही जुड़वां बच्चों का वेलकम करने वाले हैं। हालांकि, बाद में सिद्धू के पिता ने सफाई दी थी कि ऐसा नहीं है, जो भी होगा जानकारी दी जाएगी। अब उनके घर में बच्चे की किलकारी गूंजी है। दिवंगत सिंगर की मां चरण कौर ने बेटे को जन्म दिया है। इसकी जानकारी खुद पिता बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके दी है। उन्होंने बच्चे की पहली झलक भी दिखाई है।

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे की तस्वीर शेयर की है। इसे शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘शुभदीप को चाहने वाले लाखों-करोड़ों लोगों के आशीर्वाद से, भगवान ने शुभ के छोटे भाई को हमारी गोद में डाल दिया है। भगवान के आशीर्वाद से परिवार स्वस्थ है और सभी प्रशंसकों के अपार प्यार के लिए आभारी हूं।’ इसे शेयर करने के साथ ही बलकौर सिंह ने बच्चे की पहली झलक भी दिखाई है। वो उसे गोद में लेकर बैठे हैं और साथ में सिद्धू की तस्वीर भी है। फैंस उन्हें ढेरों शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।

Exit mobile version