हिमालय प्रहरी

20 वर्षो से नरकीय जीवन जीने को मजबूर काशीपुर की जनता अब बदलाव के मूड में-दीपक बाली

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। काशीपुर में परिवर्तन का उद्घोष लेकर चुनावी रण में उतरे आप प्रत्याशी दीपक बाली ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है सुबह होते ही काशीपुर के प्रत्येक गली मोहल्ले मैं अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर आप प्रत्याशी दीपक बाली डोर टू डोर लोगों का आशीर्वाद मांगते दिखाई दे रहे हैं इधर काशीपुर वासी भी बड़े उत्साह के साथ दीपक बाली को काफी सम्मानजनक तरीके से आगामी चुनाव में उन्हें वोट देने का भरोसा देते दिखाई दे रहे है।

आप नेता दीपक वाली का कहना है कि पिछले 20 वर्षों में काशीपुर की राजनीति में इतनी गंदगी हो गई है कि इस बार उस पर झाड़ू चलना काफी जरुरी हो गया है उन्होंने बताया कि हर बार काशीपुर वासियों को विकास का सपना दिखाकर ठगा जाता रहा है उन्होंने बताया कि वह काशीपुर की भौतिक परिस्थियो से अच्छी तरह वाकिफ हैं उन्होंने बताया कि आज भी जब वह लोगों के बीच में पहुंचते हैं तो लोग कहते हैं कि कोई भी नेता चुनाव जीतने के बाद विकास तो दूर आज तक उनका हालचाल तक लेने नहीं पहुंचा उन्होंने बताया कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद आज भी यहां के कई क्षेत्र ऐसे हैं कि जहां बिजली पानी सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से लोगो को जूझना पड़ रहा है परंतु सत्ता का सुख ले रहे नेताजी आज ने क्षेत्र में विकास तो दूर आज तक यहां के लोगो की सुध तक नही ली। उन्होंने बताया कि आज भी काशीपुर के अधिकतर क्षेत्रों में विकास की अत्यंत आवश्यकता है विकास कार्यों से पिछड़े काशीपुर के अधिकतर क्षेत्रों में निवास करने वाले लोग आज भी नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों से विकास की बाट जो रहे काशीपुर वासियों को अबकी बार बदलाव की जरूरत है और इस बार यह बदलाव होकर रहेगा उन्होंने बताया कि काशीपुर वासियों ने इस बार काशीपुर को परिवर्तित करने के लिए आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करने का मन बना लिया है और इस बार काशीपुर की जनता मुझे आशीर्वाद के रूप में वोट कर एक नया इतिहास लिखने जा रही है।

Exit mobile version