लुंगी पहनना तीन सिपाहियाें को लिए कैसे मुसीबत बन गया, यह बरेली में हुई घटना से साफ पता चलता है। तीन सिपाही वेश बदलकर कच्ची शराब बनाने वालों को पकड़ने गए। उन्होंने दो आरोपियों को पकड़ लिया था।
आरोपियों की शोर सुन पहुंचे ग्रामीणों ने सिपाहियों को अपहरणकर्ता समझ बंधक बना लिया।
जानकारी के मुताबिक, भोजीपुरा थाना क्षेत्र के मझौआ गांव के पास कच्ची शराब बनाने का काम किया जाता है। इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो तीन सिपाही कच्ची शराब का कारोबार करने वालों को पकड़ने के लिए निकल गए। सिपाहियों ने वर्दी न पहनकर लुंगी पहन रखी थी उत्तराखंड की नंबर की कार से गए थे। जब सिपाहियों ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले जाने लगे तो वे चिल्लाने लगे। आरोपियों का शोर सुन ग्रामीण वहां पहुंच गए।
ग्रामीणों ने समझा कि ये लोग इनका अपहरण कर रहे हैं, बस क्या था उन्होंने लुंगी के वेश में पहुंचे सिपाहियों को बंधक बना लिया। सिपाही लाख दुहाई देते रहे लेकिनों ग्रामीणों ने उनकी एक न सुनी। इसके बाद जब सिपाहियों ने आबकारी विभाग के अधिकारी को पूरी बात बताई तब मौके पर दूसरी टीम पहुंची जिसके बाद इन्हे छुड़ाया गया। जो सिपाही वेश बदलकर गए थे उनमें मरगूब हुसैन, मुनाजिर हुसैन और योगेश कुमार शामिल थे।