हिमालय प्रहरी

60  सीसीटीवी कैमरों  की मदद से  चोरो के गिरेबाँ तक पहुचे पुलिस के हाथ,शादी समारोह पर गए परिवार के घर हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। विगत दिनों शादी समारोह में गए परिवार के घर पर हुई चोरी का खुलासा करते हुए काशीपुर पुलिस ने एक शातिर चोर को चोरी किए गए आभूषणों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 

 

बतादें कि मौहल्ला पक्काकोट निवासी घनश्याम पुत्र रामनाथ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह बीती 22 फरवरी को अपनी रिश्तेदारी में शादी पर परिवार समेत गया था इस दौरान अज्ञात चोर ने उसके घर के ताले तोड़कर सोने चांदी के जेवरात, नगदी समेत अन्य सामान चोरी कर ले लिया है। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। आज घटना का खुलासा करते हुए प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी ने बताया कि पुलिस टीम ने करीब 50-60 सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन के बाद पूर्व मंे चोरी की घटनाओं में लिप्त आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मौहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी मौ. सलमान पुत्र रियाजुल हुसैन को काली राख के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सोने-चांदी के जेबरात, कपड़े, पीतल एवं तांबे के बर्तनों के साथ गिरफ्तार किया तथा उसकी निशानदेही पर चोरी का अन्य सामान के साथ 14800 रूपये की नकदी बरामद कर लिया। कोतवाली मनोज रतूड़ी ने बताया कि आरोपी पर पूर्व में अलग-अलग मामलों के छः मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 380, 457 के अलावा धारा 411 की बढ़ोत्तरी कर उसे कोर्ट में पेश किया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, एसआई धीरेंद्र सिंह परिहार, दीपक जोशी, कां. गिरीश मठपाल, एसओजी कां. दीपक कठैत, एसपीओ राहुल व माजिद शामिल रहे।

Exit mobile version