हिमालय प्रहरी

7 सितंबर से कई अनारक्षित ट्रेनों के संचालन का फैसला, कुमाऊं मंडल के यात्रियों को मिलेगा फायदा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: कोरोना महामारी के चलते पूर्वोत्तर रेलवे की कई पैसेंजर ट्रेनें बंद चल रही थी. ऐसे में पूर्वोत्तर रेलवे ने एक बार फिर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अनारक्षित श्रेणी की ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है. अब रेल प्रशासन ने 05363 व 05364 मुरादाबाद काठगोदाम मुरादाबाद अनारक्षित एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को 7 सितंबर से चलाने का फैसला लिया है.

जिसके तहत अब यह यात्री गाड़ी काठगोदाम रेलवे स्टेशन से दोपहर बाद 3:55 पर चलकर 4:16 पर हल्द्वानी, 4:45 पर लालकुआं, 5:27 पर रुद्रपुर सिडकुल हाल्ट, 5:45 पर गूलरभोज, 5:53 पर बेरिया दौलत, 6:08 पर बाजपुर से चलकर के 6:17 मिनट पर शर्करा 6:50 पर काशीपुर, 7:37 पर रोशनपुर 7:48 पर पीपलसाना के बाद कटघर होते हुए रात्रि 8:35 पर मुरादाबाद पहुंचेगी.

उसी तरह मुरादाबाद से यह ट्रेन सुबह 6:05 पर चलकर सुबह 8:00 बजे काशीपुर, 8:25 पर बाजपुर, 8:45 पर गूलरभोज और 9:55 पर लालकुआं होते हुए 10:55 पर काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंचेगी. इसके अलावा लालकुआं कासगंज के मध्य एक और अतिरिक्त ट्रेन 6 सितंबर से चलाने के निर्देश जारी हुए हैं. जिसके तहत ट्रेन संख्या 05370 लालकुआं से सुबह 11:00 बजे चलेगी, जो पंतनगर, किच्छा, बहेडी भोजीपुरा, इज्जत नगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, कछला होते हुए शाम 4:30 बजे कासगंज पहुंचेगी.

इसी तरह ट्रेन संख्या 05369 सुबह 6:10 पर कासगंज रेलवे स्टेशन से बदायूं, बरेली जंक्शन, इज्जत नगर, बहेड़ी, पंतनगर होते हुए 11:40 बजे लालकुआं रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी. इसके अलावा रेल प्रशासन ने लालकुआं कासगंज के मध्य एक और ट्रेन के लिए भी हरी झंडी दे दी है. जिसके तहत 6 सितंबर से 05381 कासगंज-लालकुआं-कासगंज अनारक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलायी जाएगी.

इसके अलावा रेल प्रशासन ने ट्रेन संख्या 05383 काशीपुर लालकुआं रेलखंड पर चलाने का फैसला किया है. जिसके तहत इस रेलखंड पर भी यात्री का दबाव कम होगा. 7 सितंबर से चलने वाली प्रतिदिन ट्रेन शाम 5:50 बजे हल्द्वानी से चलकर दोपहर 1:25 बजे काशीपुर पहुंचेगी. इसके अलावा रेलवे ने इसी तारीख से कासगंज मथुरा के बीच तथा कासगंज फर्रुखाबाद के बीच ट्रेन चलाने जा रहा है. जबकि कासगंज बरेली सिटी के लिए ट्रेन चलाने की भी तैयारी चल रही है. वही मुरादाबाद रामनगर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन और मुरादाबाद-रामनगर-मुरादाबाद ट्रेन संचालन का निर्णय लिया है.

Exit mobile version