हिमालय प्रहरी

बिंदुखत्ता के तिवारी नगर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में उमड़ा मातृशक्ति का सैलाब: विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का जताया संकल्प

खबर शेयर करें -

लालकुआं। बिंदुखत्ता के तिवारी नगर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में भारी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति देखने को मिली। कार्यक्रम में हेमवती नंदन दुर्गापाल एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोहन कुड़ाई विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने पूर्व के विकास कार्यों को याद करते हुए कहा कि बिंदुखत्ता में बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, विद्यालय और आईटीआई जैसी मूलभूत सुविधाएं पूर्व में हुए प्रयासों की ही देन हैं। महिलाओं ने एकजुट होकर क्षेत्र के विकास की इस यात्रा को आगे बढ़ाने और मजबूती से साथ खड़े रहने का समर्थन व्यक्त किया।

जनता के विश्वास पर खरा उतरना ही प्राथमिकता: हेमवती नंदन दुर्गापाल

जनसंवाद को संबोधित करते हुए हेमवती नंदन दुर्गापाल ने कहा कि बिंदुखत्ता का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए क्षेत्र की खुशहाली और जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया। वहीं, वरिष्ठ कांग्रेसी मोहन कुड़ाई ने कहा कि जनसंवाद लोकतंत्र की सबसे मजबूत परंपरा है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं को लेकर जनभावनाओं के अनुरूप संघर्ष करने और काम करने का भरोसा दिया। पूरे कार्यक्रम में भारी उत्साह का माहौल रहा और स्थानीय लोगों ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Exit mobile version