हिमालय प्रहरी

कार्बेट टाइगर रिजर्व के रेस्क्यू सेंटर में बाघिन ने अपने दो नवजात शावकों को बनाया निवाला, हड़कंप

खबर शेयर करें -

कार्बेट टाइगर रिजर्व : तीन माह पहले रेस्क्यू की गई बाघिन शुक्रवार को अपने दो नवजात शावकों के शव को खा गई।

बाघिन को अभी ढेला रेस्क्यू सेंटर में रखा गया है। उसके पिछले हिस्से में तार फंसा हुआ है। बीते रविवार को उसने तीन शावकों को जन्म दिया। बुधवार को एक शावक की मौत हो गई, जबकि दूसरे शावक ने भी गुरुवार मध्य रात्रि दम तोड़ दिया। सुरक्षा की दृष्टि से कर्मचारियों ने बाड़े से शावकों के शव नहीं निकाले। कार्बेट प्रशासन ने बताया कि बाघिन ने ही उनके शव को खा लिया। अब बाघिन पर नजर रखने के लिए बाड़े में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं।

वन्यजीव विशेषज्ञ इस घटना को असामान्य नहीं मान रहे हैं। उनका कहना है कि यदि बाघिन को लगता है कि उसके बच्चे कमजोर हैं तो वह उन्हें मार देती है। यह बाघिन के साथ ही गुलदार की भी प्रवृत्ति है। वह जंगल में भी सर्वाइव नहीं कर पाने वाले अपने कमजोर बच्चों को मार देते हैं।

Exit mobile version