
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व तहसीलदार मनोरथ सिंह लखचोरा अपनी पत्नी लीला जोशी, निवासी रम्पुरा, के साथ स्कूटी पर सवार होकर बाजपुर रोड स्थित केंद्रीय विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में जा रहे थे। जैसे ही वह आलू फार्म के निकट पहुँचे कि सामने से आ रही बस की वजह से अचानक स्कूटी अनियंत्रित हो गई । जिससे पीछे बैठी उनकीं पत्नी छिटक कर गिर पड़ी और एक आयशर के चपेट में आ गई और गम्भीर रूप से घायल हो गई। उन्हें तत्काल राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहाँ उनकी हालत को गम्भीर देखते हुए उन्हें निजी चिकित्सालय में भेजा गया जहाँ उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।वही सूचना पर पहुँची पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। पत्नी की मौत के बाद पूर्व तहसीलदार बदहवास अवस्था में है वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।