
मौसम विभाग देहरादून के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में आगामी दिनों में हीट वेव का असर और तेज होने की संभावना है। लगातार बढ़ते तापमान के चलते निर्जलीकरण और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ गया है, खासकर छोटे बच्चों, विद्यार्थियों और गर्भवती महिलाओं के लिए।
नया समय इस प्रकार रहेगा:
🏫 आंगनबाड़ी व प्री-नर्सरी केंद्र: प्रातः 07:30 बजे से 11:00 बजे तक
📚 कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल: प्रातः 07:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
यह आदेश 22 अप्रैल 2026 से अगले एक सप्ताह तक प्रभावी रहेगा।
सख्त निर्देश जारी
जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों, स्कूल प्रबंधन समितियों और संस्थान प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता
प्रशासन का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों में बच्चों को दोपहर की तेज धूप से बचाना बेहद जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्कूलों का समय सुबह शिफ्ट में किया गया है, ताकि छात्रों पर गर्मी का असर कम हो।
साफ संदेश:
लू के बढ़ते खतरे के बीच अब प्रशासन पूरी तरह सतर्क है—बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें