हिमालय प्रहरी

कांग्रेस हल्द्वानी विधानसभा के बाद अब कालाढूंगी व लालकुआं में किसको बना सकती है प्रत्याशी

खबर शेयर करें -

प्रदेश में कांग्रेस द्वारा अब विधानसभा चुनाव को लेकर सोची समझी रणनीति के तहत काम किया जा रहा है। कांग्रेस लगभग सभी विधानसभाओं में जीतने वाले दावेदार को ही पार्टी का सिंबल मिलेगा। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश के निधन के बाद अब प्रदेश की राजनीति में अलग सा मोड़ आ गया है, कांग्रेस अब आगामी विधानसभा चुनाव में एक जुटता के साथ चुनाव लड़ने जा रही है।

 

स्व. इन्दिरा ह्रदयेश के बाद अब हल्द्वानी विधानसभा से सुमित ह्रदयेश को कांग्रेस मैदान में उतारने का मन लगभग बना चुकी है, माँ इन्दिरा का अधूरा सपना अब सुमित पूरा करेंगे। साथ ही अगर बात की जाय हल्द्वानी विधानसभा से सटी दो विधानसभाओं में कालाढूंगी और लालकुआं मुख्य है।

कालाढूंगी विधानसभा में दो बार चुनाव हारे प्रकाश जोशी का इस बार पत्ता कट सकता है, पार्टी को जिताऊ प्रत्याशी चाहिए तो वह महेश शर्मा पर दांव खेल सकती है। महेश शर्मा हालांकि दो बार निर्दलीय चुनाव जरूर लड़ चुके है, जिसमे उन्हें हार का सामना करना पड़ा हो, पर उनका वोट प्रतिशत बढ़ा है, इन सब आकड़ो को देखते हुए महेश शर्मा कालाढूंगी विधानसभा के लिए बेहतर प्रत्याशी साबित हो सकते हैं। साथ ही कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कालाढूंगी विधानसभा प्रत्याशी प्रकाश जोशी की प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव से नजदीकियां ठीक ठाक है, अगर कांग्रेस को सरकार बनानी है तो उन्हें जितने वाले प्रत्याशी को टिकट देना चाहिए।

अगर बात करें लालकुआं विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी की तो दावेदारों की फेयरिस्त काफी लंबी हैं, मजबूत दावेदारों की बात करें तो पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल एवं वरिष्ठ कांग्रेसी हरेन्द्र बोरा हैं। हरीश चंद्र दुर्गापाल को विधानसभा की जनता के चेहते जरूर हो पर कही उनकी उम्र बाधा ना बने, साथ ही युवाओं की पहली पसंद भी हरेन्द्र बोरा हैं।

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव द्वारा उत्तराखण्ड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष रणनीति बनाई जा रही है, जिसमें प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा में टिकट वितरण को लेकर विशेष ख्याल रखा जाएगा, जिसके साथ वास्तव में जनता हो उसी को चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। कांग्रेस संगठन एकजुटता के साथ चुनावी मैदान में उतरने को तैयार है।

Exit mobile version